महराजगंज। विकास खंड मिठौरा में पड़ने वाले पेट्रोल पंपों पर मंगलवार को दिनभर ड्राई रहे। ईंधन के अभाव में चार पहिया, दो पहिया और भारी वाहनों के पहिए की रफ्तार थम सी गई।
जानकारी के अनुसार, विकास खंड मिठौरा में मंगलवार को सिंदुरिया, रजवल, नरायनपुर्, मदनपुरा आदि पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं आने से वाहन चालक परेशान नजर आए। मंगलवार की देर शाम को पेट्रोल लेने आए सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर निवासी अरुण शर्मा, पतरेंगवा निवासी जितेंद्र अग्रहरी, सिंदुरिया निवासी आनंद शर्मा, मिठौरा निवासी संजय निगम आदि वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल- डीजल नहीं मिलने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं कार चालक कमलेश का कहना है कि जरूरत के सापेक्ष ईंधन नहीं मिलने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है।