फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत में ट्रकों के हड़ताल से नेपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू

Tue, 02 Jan 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो राजेश कुमार, महाराजगंज
विज्ञापन
खाली पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
 भारत में ट्रक चालकों ने हड़ताल कर दिया है। इसके कारण नेपाली टैंकर चालकों ने भारत से लोडिंग रोक दी है। इससे नेपाल में डीजल पेट्रोल की किल्लत शुरू हो गई है। वहीं सोनौली में बस नहीं मिली।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए छोटी वाहनों में जा रहे हैं। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए चालक तीन गुना किराया वसूल रहे हैं।
मंगलवार दूसरे दिन बीमार लोगों को हॉस्पिटल पहुंचने में सबसे ज्यादा समस्या हुई।

सीमा से सटे भैरहवा में कई पेट्रोल पंप बंद हो गए। नेपाल ऑयल कार्पाेरेशन के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त हो गए। जहां डीजल-पेट्रोल रहे वहां मारामारी रही। नेपाल के कई शहरों में रसोई गैस की भारी किल्लत शुरू होने से कालाबाजारी बढ़ने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन


टैंकर संचालक सोनौली निवासी गुडडू सिंह ने बताया कि भारत में चालकों की हड़ताल के कारण नेपाली टैंकर चालक रविवार से ईंधन लेने नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 30 से 40 टैंकर ईंधन डीजल-पेट्रोल और गैस के वाहन नेपाल जाते थे, जो हड़ताल शुरू होने के बाद नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें