फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटेदारों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 02 Jan 2024 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवा। नौतनवा तहसील के कोटेदारों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नौतनवा क्षेत्र के पुरैनिहा गांव के सरबा माता मंदिर परिसर में कोटेदार संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष पौहरीशरण ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। पंद्रह सूत्री मांग में खाद्यान्न के कमीशन में बढ़ोतरी, नेटवर्क सर्वर को बढ़ाने, खाद्यान्नों में शाटेज की व्यवस्था, वृद्ध लाभार्थी को मैनुअल राशन देने की व्यवस्था, एनएफएसए के कमीशन का प्रतिमाह अग्रिम भुगतान, कोरोना काल में मृत डीलरों के मृतक आश्रितों को उचित मुआवजा देने आदि शामिल है। इस दौरान कोटदार, तहसील अध्यक्ष संतराम, कोटदार मोहम्मद तैय्यब, जुग्गी, चंद्रमणि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें