फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेट्रोल-डीजल का संकट पंप सूखे, भटक रहे लोग

Sat, 02 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बढ़नी में ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा। 
विज्ञापन
ढेबरूआ। बढ़नी कस्बे और आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं के बोर्ड लगे मिले, जिससे लोगों को ईंधन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टॉप स्थित पंप पर दिनभर पेट्रोल नहीं मिला। वहीं, कस्बे से करीब चार किलोमीटर दूर भरौली और मड़नी स्थित पंप भी ड्राई रहे। हालात यह हैं कि लोग सुबह से ही यह पता लगाने में जुटे रहते हैं कि किस पंप पर ईंधन मिल रहा है।
शादी-विवाह के सीजन और खेती के काम के बीच इस संकट ने परेशानी और बढ़ा दी है। डीजल न मिलने से किसान सिंचाई और कृषि कार्यों को लेकर चिंतित हैं, जबकि पेट्रोल की कमी से आम लोगों के आवागमन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि कस्बे और आसपास के पंपों पर ईंधन न मिलने से लोग परेशान हैं। कुछ पंपों पर उपलब्धता होने के बावजूद वितरण नहीं किया जा रहा है। शैलेश पांडेय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल रोजमर्रा की जरूरत है, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसान नेता गालिब ने आरोप लगाया कि प्रशासन बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत में लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें