फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचशील उपदेश के अनुशरण से समाज का होगा सर्वांगीण विकास

Thu, 19 Oct 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवदह में बौद्ध महासम्मेलन के पांचवें दिन पंचशील पर चर्चा हुई। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
अड्डा बाजार। पंचशील के उपदेश का अनुसरण करके देश और समाज का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। आज दुनिया बौद्घ के धर्म और मार्ग को अपना रहा है। बौद्घ धर्म मामने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमें इस बात पर गर्व करना चाहिए कि हम उस धरती पर निवास कर रहे हैं, जहां जहां भगवान बुद्घ रहे हैं।
विज्ञापन

  ये बातें बुधवार को देवदह में बौद्ध महासम्मेलन के पांचवें दिन बुधवार को सारनाथ से आए भंते रत्नाकर ने संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बुद्ध के पंचशील उपदेशों को हमें आज्ञा के रूप में नहीं, बल्कि व्यवाहारिक तौर पर प्रशिक्षण के नियम के रूप में समझना चाहिए। यह ऐसा अभ्यास है जिसका विकास करके ध्यान, ज्ञान, और दया को पाया जा सकता है।
  कार्यक्रम का संचालन सुनील गौतम और अध्यक्षता देवदह बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने किया। इस अवसर पर धम्मपाल, महिपाल,  शुभसागर, आनन्द, ग्यानशील,  राजाराम, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द्र पटेल, चन्द्रभान, यशोदा भारती, शैलेश भारती, नाथ प्रसाद, प्रह्लाद, रामबेलास, तपसी निषाद, रामउजागर , शिवशंकर, चन्द्रबली, शिवनाथ, परशुराम, योगेंद्र, रामलगन, संतराम, ईश्वर निगम, कोदई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें