फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से घर में लगी आग, नौ झुलसे

Wed, 18 Oct 2017 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गैस रिसाव से घर में लगी आग, नौ झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के लिए खुटहां गांव के राजकुमार साहनी के घर में मंगलवार की रात आठ बजेे खाना बनाने समय गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने के कारण आग लग गई। रिसाव इतनी तेज था कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गैस पूरे घर में फैल गया। जिससे पूरा घर आग की लपटाें से घिर गया। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद नौ सदस्य झुलस गए। लोगों ने 108 नंबर पर फोन किया, उसके बाद एंबुलेंस आई। एंबुलेंस से सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। राजकुमार साहनी के घर में रात को आठ बजे राजकुमार साहनी की बड़ी बेटी रीना (18) ने खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर चालू किया और माचिस जलाई। इसी बीच पाइप लाइन से गैस का रिसाव होने के कारण आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से उस समय घर में मौजूद रीना (18), सीता (16), तारा (14), उमेश( 8), रंजू (6), संजू (4), सलोनी (6) और बबित पुत्री रामसेवक (4), बृजेश पुत्र रमेश (18) गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
आग की लपटें देखकर आस-पास के लोग पहुंचे और आग बुझाने और घर में मौजूद सदस्यों को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। उसी में किसी ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन कर दिया। कुछ देर में एंबुलेंस राजकुमार साहनी के घर पर पहुंच गई और सभी सुलझे हुए सदस्यों को लेकर जिला अस्पताल के लिए चल दी। वहीं गांव वाले आग बुझाने में लगे रहे। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
सीओ सदर एमपी सिंह व कोतवाली रामदवन मौर्य ने बातया कि पुलिस टीम के घायलों को अस्पताल भेजा गया है। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए तीन डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। 108 नंबर जिला प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली तो तुरंत मौके पर एबुलेंस भेजा गया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में समय से भर्ती करा दिया गया।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें