लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया सचेत
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को जिले में तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजन किए गए। इसमें लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को वाहनों के रखरखाव समेत यायायात नियमों का कड़ाई से पालन किए जाने को लेकर जागरूक किया गया।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट पहनने, सीट-बेल्ट लगाने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग यातायात नियमों का ठीक ढंग से पालन करें तो दुर्घटनाएं कम होंगी। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पटेल ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को सचेत रहने को कहा। इस मौके पर अधिवक्ता राही मासूम, संजय पटेल, वशिष्ठ मिश्रा, पीपी सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, एम हुदा, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।घुघली प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कालेज में थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे अपने अविभावकों को भी यातायात नियमो के प्रति जागरुक करें तथा उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाने को कहें । चार पहिया गाड़ी में सफ़र करते समय बेल्ट का उपयोग करें। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह, चौकी प्रभारी जय शंकर मिश्र, प्रधानाचार्य सर्वेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, अमित घोष आदि मौजूद रहे। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर में ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय में शनिवार को डीएलएड छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गइ। रैली को चौकी प्रभारी सिंदुरिया राम सहाय चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से होकर हरिहरपुर, सिंदुरिया चौराहे तक पहुंची। इस अवसर पर अंजलि रौनियार, श्वेता भट्ट ,श्रेया दुबे ,मधु वर्मा, अखिलेश यादव , प्रेमलता मिश्रा, दीपिका गौतम ,शबनम परवीन, श्वेता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।