‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे’
- फोटो : अमर उजाला
घुघली (महराजगंज)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत नगर के विभिन्न परिषदीय एवं प्राइवेट विद्यालयों के छात्र - छात्राओं ने जागरूकता रैली निकली। स्थानीय जेके मांटेसरी स्कूल के छात्राओं की बैंड टोली की अगुआई में निकाली गई रैली में शामिल बच्चों के आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जायेंगे के नारे से कस्बा गूंज उठा।
खंड शिक्षाधिकारी सीपी गौड़,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रिज्वानुलाह खां, पारसनाथ, सुधीर श्रीवास्तव, घनश्याम यादव ,ओमप्रकाश, श्रीवास्तव, जाग्रति त्रिपाठी, उपेन्द्र पांडेय, प्रमोद पांडेय, सत्यनारायण विश्वकर्मा, सिमरन कौर आदि मौजूद रहे।