फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेढ़ीघाट बीट के जंगल में दिख रहा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्यजीव लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल में इन दिनों तेंदुआ की चहलकदमी देखी जा रही है। कभी वह चानकी घाट जंगल गुलरिहा मार्ग पर तो कभी टेढ़ी गंगापुर के पास शीशम पुल के आसपास, कभी कजरी गांव के पास दिख जाता है। इससे राहगीर आशंकित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ीघाट बीट के जंगल से तेंदुआ रात में चानकी घाट जंगल गुलरिहा मार्ग पर तेंदुआ अक्सर दिख जाता है। राहगीर मुसीर अहमद, राजू, शैलेश, अमित कुमार, त्रिलोकी मौर्या, शंभू आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ जंगल में सड़क के आसपास झाड़ी में तो रात में कभी सड़क पर ही दिख जाता है। गत सोमवार की रात कजरी गांव के बनकटवा टोले के पास वनकर्मियों को तेंदुआ दिखा था। एक सप्ताह पहले भी रात में टेढ़ी घाट वन चौकी के छत पर बैठा था।
वन दरोगा मनीष राणा ने बताया कि अब ठंडक का मौसम आ रहा है ऐसे में तेंदुआ अक्सर अपने शिकार के तलाश में विचरण करते रहते हैं। ग्रामीण अथवा राहगीर रात में जंगल के रास्ते यात्रा न करें। अनावश्यक जंगल में न जाएं। ग्रामीणों से अपील है कि जब कोई जंगली जानवर या तेंदुआ दिखे तो उससे दूरी बनाएं, उसके साथ छेड़छाड़ न करें और वनकर्मियों को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें