फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना आ रहे लोगों को कराएं क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना आ रहे लोगों को कराएं क्वारंटीन
विज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कुछ लोगों के बिना सूचना दिए आने की जानकारी मिल रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए सचिव व ग्राम प्रधान गांव के क्वारंटीन स्थल अथवा उनके घरों पर उन्हें क्वारंटीन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की यदि जांच नहीं हुई है तो इससे खतरा बढ़ सकता है। उनके स्वयं, परिवार व समाज की सुरक्षा के दृष्टि से यह जरूरी है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर पहले उनकी जांच कराने की व्यवस्था की जाए तथा उन्हें क्वारंटीन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बने क्वारंटीन स्थल के साथ-साथ संपूर्ण गांव में स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए तथा घर पर साफ-सफाई रखने के लिए सभी को जागरूक किया जाए। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रद्युम्न प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें