फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओटीएस का लाभ लेने ठिठुरते पहुंचे लोग, पंजीकरण कराने में छूटा पसीना

Tue, 31 Dec 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए बैकुंठपुर पावर हाउस पर उपभोक्ता उमड़ पड़े। एक ही काउंटर होने के कारण लोगों को पंजीकरण कराने के लिए पसीना छूट गया।
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों का काम नहीं हो सका। इसके बाद मायूस होकर लोग लौट गए। लोगों ने बदहाल व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
सोमवार को शहर के बैकुंठपुर पावर हाउस में लोगों की भीड़ लगी रही। यहां एक मुश्त समाधान योजना के तहत लोग पंजीकरण कराने पहुंचे थे। कुछ लोग बिल के बारे में जानकारी लेने गए थे। कतार में खड़े बौलिया राजा गांव के शिवशरण पांडेय ने बताया कि सुबह 11 बजे यहां आया, लेकिन काम नहीं हुआ। बकाया बिल जमा करना है।
एक मुश्त जमा करने पर कितना बिल होगा, इसके बारे में पूछताछ करनी थी, लेकिन भीड़ के कारण नंबर ही नहीं आया। ऐसा लग रहा ही घर जाना पड़ेगा। इसी तरह से कतार में कुछ प्रपत्रों को लेकर इमिलियां के वीरेंद्र दिखे। वह पास में खड़े एक व्यक्ति से अपने कागज की जांच करा रहे थे। कागज देखने वाले व्यक्ति को भी अपने बिल के बारे में जानकारी करनी थी। उनके प्रपत्रों को देखते हुए उसने कहा कि भैया यह तो काउंटर पर ही सही ढंग से पता चलेगा, क्योंकि अनुमान लगाने से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

कंप्यूटर पर काम करने वाले कर्मी को इस बीच काफी समस्या हुई। पास में खड़े लोग जल्दी काम कराने के चक्कर में शोर मचा रहे थे। एक व्यक्ति अपने बिल के बारे में बता रहा था तो दूसरा भी बोलने लग रहा था।
करीब 200 से अधिक लोग बगैर काम कराए घर चले गए। गेट के पास मिले जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ओटीएस के बारे में जागरूक तो किया गया, लेकिन व्यवस्था दुरूस्त नहीं की गई। बिल ठीक कराने गए सक्सेना करने के इमरान कहने लगे की अगर तीन चार काउंटर बनाया गया होता तो किसी को परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें