फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संक्रमण से लोग परेशान, 13 मरीज ओपीडी में पहुंचे

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में लगी भीड़।
विज्ञापन
महराजगंज। बैक्टीरियल संक्रमण के कारण सिर्फ पेट से जुड़ी बीमारी ही नहीं, बाथरूम (मूत्र) के संक्रमण से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। बैक्टीरियल संक्रमण के कारण थोड़ी-थोड़ी देर में बाथरूम का एहसास होने के अलावा त्यागते समय लोगों को दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार ऐसे 13 रोगी ओपीडी में पहुंचे। इन मरीजों को पहले पेट का संक्रमण और अपच, गैस, पेट फूलने की समस्या थी। अब यह मरीज मूत्र संक्रमण की समस्या के शिकार हो गए हैं। चिकित्सकों ने स्वच्छ पेय जल का उपयोग अधिक से अधिक करने की सलाह दी है।
बुधवार जिला अस्पताल की ओपीडी में 874 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी वायरल फीवर, उदर संक्रमण व त्वचा संक्रमण के रहे। ऐसे रोगी भी 13 मिले जो पहले उदर संक्रमण झेल रहे थे और अब मूत्र संक्रमण की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

ऐसे रोगियों की रिपोर्ट देख डाॅ. रंजन ने अधिक से अधिक साफ पानी पीने के साथ खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गैस्ट्रोएन्टेराइटिस में पाचन तंत्र संक्रमित होने से अथवा बैक्टीरियल संक्रमण से मूत्र त्याग में जलन या रुकावट जैसी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें