फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से लोग बेहाल 

Sat, 20 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली समस्या को लेकर महराजगंज विकास मंच के लोगों ने बिजली विभाग के एक्सइएन को नौ बिन्दुओं पर ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर में बिजली संकट को लेकर लोग बेहाल हैं। बेहिसाब कटौती और अनियमित आपूर्ति की समस्या बढ़ती जा रही है। महराजगंज विकास मंच के लोगों ने शुक्रवार को प्रबंध निदेशक को संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र एक्सईएन को देकर सुचारु आपूर्ति की मांग की है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सानंदन पटेल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर बिजली की आपूर्ति फाल्ट की भेंट चढ़ गई है। जर्जर पोल-तार दूर-दूर तक लगे केबल और सड़क के किनारे पेड़ की डालों से टकरा रहे बिजली के तार मुसीबम बढ़ा रहे हैं। निचलौल रोड पर 33-11 केवीए के लंबित विद्युत उपकेंद्र की स्थापना में विलंब से दिक्कत बढ़ रही है। बैकुंठपुर पावरहाउस में 132-33 केवी के खराब नौ ब्रेकर व जंफर बदलना बेहद जरूरी है।

बस स्टेशन से बैकुंठपुर पावर हाउस तक 1965 का लगा एलटी तार व पोल जर्जर हो चुका है। चौक रोड पर लगे चार सौ केबीए के ट्रांसफार्मर पर 992 केवी, अमरूतिया में 600 केवी के ट्रांसफार्मर पर 946 केवी, बस स्टेशन के 400 केवी ट्रांसफार्मर पर 1122 केवी, ब्लाक गेट पर 400 केवी ट्रांसफार्मर पर 750 केवी का लोड चल रहा है। इससे जिला मुख्यालय के लोगों को लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिले में बिजली कनेक्शन बढ़ने से ट्रांसफार्मरों की क्षमता को तत्काल बढ़ाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर 18 घंटे आपूर्ति दी जाए। वर्तमान में केवल 8-10 घंटे ही बिजली मिल रही है। महराजगंज विकास मंच ने उद्योग5धंधों, राइस मिलों को नगर से अलग करके सप्लाई 24 घंटे करने की मांग की है। इस दौरान नरसिंह उपाध्याय, राधेरमण, विनोद कुमार, नरसिंह उपाध्याय, सदरेआलम, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें