फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-प्री : रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचेंगे कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 12 अक्तूबर को होने वाली लोट सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किये गये हैं। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर तय परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक जहां डीएम की अध्यक्षता में हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार कलक्ट्रेट सभागार में डीआईओएस और एडीएम की उपस्थिति में कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हुआ। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग टाइम से दो घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। पीसीएस प्री के 6114 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए कुल 600 कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। ब्लाकवार परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी संभालने के लिए ब्लाक स्तरीय इंचार्ज भी नामित किए गए हैं। शिक्षा नोडल डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सदर ब्लॉक में बने परीक्षा केंद्र के निरीक्षकों की मानिटरिंग की जिम्मेदारी बीईओ अंकिता सिंह को सुपुर्द है। कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों रिपोर्टिंग टाइम आठ बजे सुबह रखा गया है।
ऐसे में कक्ष निरीक्षकों को सुबह छह बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। समय से केंद्र पर उपस्थित होकर प्रश्न पत्रों के वितरण और उसके संकलन में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें