फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निबंध में पायल, पोस्टर में सरस्वती, भाषण प्रतियोगिता में नम्रता ने प्रथम स्थान हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में उत्तर प्रदेश दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्रों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जलेबियां तलीं।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सरस्वती मौर्य, द्वितीय प्रेमलता और तृतीय स्थान सविता सिंह को मिला। निबंध प्रतियोगिता में पायल गुप्ता प्रथम, सपना गुप्ता द्वितीय और निशा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नम्रता प्रथम, दिव्या द्वितीय और श्रेया मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने उत्तर प्रदेश के गौरवशाली संस्कृति, ऐतिहासिक समृद्धि का जिक्र कर प्रदेश के विकास में युवाओं को भूमिका अदा करने के लिए जागरूक किया। संचालन सूर्य प्रकाश तथा संयोजन फूलबदन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें