फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस बुधवार को पीड़ित के तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित उपेंद्र यादव निवासी बजहा उर्फ अहिरौली ने बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर 21 अप्रैल को पट्टीदारों से उनकी कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बात आगे बढ़ गई। ऐसे में पट्टीदारों ने गोलबंद होकर लाठी डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी पट्टीदार नंदलाल यादव, श्रवण यादव, व्यासमुनि यादव और आशीष यादव निवासी बजहा अहिरौली के खिलाफ मारपीट सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें