फरेंदा। खराब मौसम व ठंड के कारण आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या कम रही। वहीं अस्पताल में तैनात चिकित्सक भी अपने दायित्व के प्रति लापरवाह दिख रहे हैं। इससे अस्पताल पर इलाज की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट पर है। ठंड के कारण सबसे अधिक सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनका इलाज कर दवा दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में सबसे अधिक सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज पहुंचे। उदितपुर निवासी गेनालाल, सुखराज सर्दी, जुकाम से परेशान हो कर अस्पताल पर पहुंचे। पिपरौली की आरती देवी कमर दर्द से कराहते हुए पहुंची, जिनको डाॅक्टर मुकेश गुप्ता व फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी ने इलाज कर दवा दिया। डॉक्टर ने बताया कि कुल 20 मरीज ही अस्पताल पर पहुंचे थे, जिनका इलाज किया गया।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में तो डाॅक्टर की तैनाती के बावजूद भी अस्पताल पर नहीं आते हैं। आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों को इलाज कर दवा देते हैं। अस्पताल पर पहुंचे कृष्णमोहन को गैस संबंधी परेशानी थी। मीना को चमड़ी व सुराती देवी सर्दी, खांसी से पीड़ित होकर पहुंची। जिनकी जांच कर दवा दी गई। बताया कि 19 मरीज पहुंचे थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में विमलावती देवी कमर दर्द से पीड़ित होकर पहुंची थीं। आकाश को बुखार, सर्दी, जुकाम व विनोद को चमड़ी संबंधी परेशानी थी। जिनको डाक्टर शाश्वत सेन गुप्ता व डॉक्टर सीबी पांडेय ने इलाज कर दवा दिया। साथ ही अस्पताल में 10 लोगों की खून की भी जांच की गई। कुल 31 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी, जयप्रकाश सिंह व लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार मौजूद रहे।