फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में सीटी स्कैन की जानकारी न होने से मरीज निजी केंद्रों पर खर्च कर रहे रुपये

विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराता मरीज। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मुफ्त में सीटी स्कैन की जानकारी न होने से मरीज निजी केंद्रों पर खर्च कर रहे रुपये
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक रुपये की पर्ची पर होता है सीटी स्कैन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध है। एक रुपये की पर्ची पर मरीज का सीटी स्कैन होता है। लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी और जागरूकता के अभाव में मरीज निजी केंद्रों पर अलग-अलग जांच में ढाई हजार से आठ हजार रुपये तक खर्च कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा एचएलएल लाइफ केयर, दिल्ली की ओर से दी जा रही है। कंपनी के छह कर्मचारी यहां तैनात हैं। स्कैन होने के बाद टेली रिपोर्टिंग के माध्यम से मरीज को रिपोर्ट दी जाती है। कंपनी की तरफ से 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाया गया। इन्हीं के जरिए रिपोर्ट ली जाती है। सीटी स्कैन सेंटर में एक दिन में 150 मरीजों की जांच हो सकती है, लेकिन हालत यह है कि एक दिन में 25 से 30 लोगों का ही सीटी स्कैन होता है। बताया जा रहा है कि जागरूकता के अभाव में जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर तक मरीज नहीं पहुंच पा रहे हैं। जो मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल आते हैं, उनको यहां सीटी स्कैन होने की जानकारी हो जाती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्रत्येक दिन मरीज पहुंचते हैं, लेकिन उनको यह जानकारी नहीं मिल पाती है कि जिला अस्पताल में मुफ्त में सीटी स्कैन होता है, ऐसे में वह निजी सेंटर पर जाकर सीटी स्कैन कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी सेंटरों में सिर का सीटी स्कैन कराने में 2,500 से 3,000 रुपये, पेट का सात से साढ़े आठ हजार रुपये, छाती का पांच हजार से छह हजार रुपये एवं लिंब का सीटी स्कैन 5,500 रुपये में होता है। मरीज जिला अस्पताल में आएंगे तो यह सुविध मात्र एक रुपये की पर्ची पर मिल जाएगी। जिले में सभी सीएचसी पर करीब 1,200 से अधिक मरीज प्रत्येक दिन इलाज कराने जाते हैं।
----------------------
सीटी स्कैन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। पीएचसी एवं सीएचसी से मरीज सेंटर पर नहीं आ रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।
नीरज श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर, सीटी स्कैन सेंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें