फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवा कारोबार के आरोपी की 40 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवा कारोबार के आरोपी की 40 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

ठूठीबारी। अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के आरोपी गोविंद गुप्ता की संपति कुर्क की गई। भगवानपुर गांव के रहने वाले गोविंद के खिलाफ नशीली दवा बिक्री के आरोप में कार्रवाई हुई थी। गत 4 अगस्त 2021 को जमुई कला गांव से मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर नशीली दवा बरामद की गई थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 अरब 86 करोड़ आकलन किया गया था। बुधवार को आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवां सुनील दत्त दुबे ने बताया कि भगवानपुर निवासी गोविंद की लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। तहसीलदार निचलौल को उक्त संपत्ति की देखरेख के लिए रिसीवर नियुक्त किया गया। एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ड्रग्स माफिया गोविंद गुप्ता द्वारा अपराध करके अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग 26 लाख रुपये की जमीन व वाहन ( जिसकी कीमत लगभग 14 लाख) को जब्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें