फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेहतर इलाज की सुविधा न मिलने से मरीज परेशान

विज्ञापन
पीएचसी सिसवा में मरीज का इलाज करते डॉ. ईश्वर।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान आरोग्य मेले में सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार, दाद-खुजली, मलेरिया, टाइफायड, गैस और एलर्जी आदि के मरीज मेले में पहुंचे। केंद्रों पर समुचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों के इलाज में परेशानी हुई।
विज्ञापन


सुबह 11:4 बजे पीएचसी कृत पिपरा में डॉ. मनोज मिश्रा मरीजों का इलाज करते नजर आए। लालू कुमार ने बताया कि सर्दी-जुखाम, बुखार और तेज खांसी की शिकायत दिक्कत है। आरोग्य मेले में इलाज के लिए गया था। जहां पर डाॅक्टर ने एक सप्ताह की दवा दी। उन्होंने सलाह दिया कि जिला अस्पताल में खून जांच करा लिजिए। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार है। एक क्लिनिक केंद्र पर खून जांच करवाया तो पता चला कि टाइफाइड है। झोलाछाप से इलाज कराने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।
पीएचसी में जांच सुविधा नहीं होने के कारण डॉक्टर ने केवल एक सप्ताह की कुछ दवाएं दीं और जिला अस्पताल जाने की सलाह दी।
दोपहर 12:18 बजे पीएचसी सिसवा में डॉ. ईश्वर मरीजों का इलाज करते मिले। गीता देवी ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें एलर्जी और खांसी की समस्या है, लेकिन डॉक्टर ने केवल सिरप दी। सूर्यभान कुमार ने बताया कि उन्हें दाद और खुजली की समस्या थी। डॉक्टर ने एंटीबायोटिक और कुछ अन्य दवाएं दीं लेकिन क्रीम नहीं दी। पीएचसी लक्ष्मीपुर एकदंगा में डॉ. वैभव मरीजों का इलाज कर रहे थे। राजेश कुमार ने बताया कि वह टाइफायड और मलेरिया बुखार,सर्दी जुखाम से पीड़ित हैं, लेकिन डॉक्टर ने केवल सामान्य बुखार की दवा दी।कविता का कहना है कि गैस से परेशान है और उल्टी और सर दर्द की समस्या बनी हुई है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। जहां पर चिकित्सक ने कुछ दवा दी।
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में तैनात सभी चिकित्सकों को बेहतर ढंग से इलाज करने करने का निर्देश दिया गया है। अगर कहीं इसमें लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ केपी सिंह सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें