निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव शीतलापुर में मामूली बात को लेकर पटीदारों के बीच मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शीतलापुर निवासी संजय साहनी ने बताया कि 19 मार्च को खेत से पानी निकालने की बात को लेकर पटीदार आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उक्त बात को लेकर पट्टीदार गोलबंद होकर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनके साथ ही पत्नी तारा देवी और बेटी रोहिनी और मोहनी साहनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें जानमाल की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रवि सहानी, विशाल सहानी और रत्नवाल देवी निवासी शीतलापुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।