फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार का शौक पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सड़क पर रौब झाड़ने के लिए बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना, इंडिकेटर में लाल-नीली फ्लैश लाइट लगाकर तेज रफ्तार से फर्राटा भरना एक युवक को महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई सिंदुरिया पुलिस ने पीछा कर युवक को बाइक समेत पकड़ लिया और थाने लाकर उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना सिंदुरिया क्षेत्र के अमतहां खास निवासी अंकुर रविवार को अपनी बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर और इंडिकेटर में लाल-नीली फ्लैश लाइट का प्रयोग करते हुए तेज गति से सिंदुरिया से अमतहां की ओर जा रहा था। उसकी तेज रफ्तार और बाइक से निकल रही तेज आवाज से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। इस पर किसी स्थानीय व्यक्ति ने तत्काल मोबाइल के माध्यम से थाना सिंदुरिया पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विशाल शुक्ला के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हुई और कुछ ही देर में बाइक चालक को वाहन सहित पकड़कर थाना ले आई। जांच में बाइक में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर और लाल-नीली लाइट लगी मिली, जिसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में ओवरस्पीड, स्टंटबाजी, मॉडिफाइड साइलेंसर और वाहनों पर अवैध लाल-नीली लाइट लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें