फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर उड़ रही धूल से राहगीर परेशान

Tue, 22 Apr 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। महराजगंज से ठूठीबारी तक फोरलेन सड़क के निर्माण के दौरान उड़ रही धूल से राहगीर परेशान हो गए हैं। धूल की वजह से आगे कुछ दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने पानी का छिड़काव कराने की मांग की। बौलिया राजा से पतरेगवां तक गिट्टी डालकर रोलिंग तो कर दी गई है, मगर उस पर पानी नहीं डाले जाने से धूल उड़ रही है, जिससे इधर से गुजरने वालों की समस्याएं बढ़ गई है।
राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब बड़े वाहन गुजरते हैं। बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोगों को धूल से कुछ दिखाई नहीं देता है। सिसवनिया निवासी पिंटू चतुर्वेदी ने कहा कि मार्ग पर पानी न डाले जाने से धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास रह रहे लोगों को भी परेशानी हो रही है। पतरेंगवा में रामकवल ने बताया कि अगर रोड पर नियमित पानी पड़ता तो इतनी असुविधा नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू यादव, योगेंद्र यादव, कमलेश गुप्ता, रवींद्र दूबे, सीताराम तिवारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें