फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बस स्टेशन पर परेशान रहे यात्री, नहीं मिलीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
-इधर-उधर भटकते रहे यात्री, शहर में कम चले आटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। भारत बंद का असर सबसे अधिक यातायात पर पड़ा। इसको देखते हुए बसों का आवागमन इस बीच बंद रहा। शहर में बस अड्डे पर यात्री सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक परेशान रहे। लोगों को आटो से सफर करना पड़ा। गोरखपुर जाने के लिए अधिक यात्री परेशान हुए।

भारत बंद के आह्वान का विशेष असर तो नहीं दिखा, लेकिन बस अड्डे में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। गोरखपुर से बसों के आने का क्रम सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहा। इस बीच लोगों को परेशान होना पड़ा। बस अड्डा परिसर में दोपहर में 12 बजे पिछले हिस्से में पेड़ के पास एक बस रुकी। इसके अलावा परिसर में कोई बस नहीं दिखी।
विज्ञापन

गेट के आसपास पुलिस तैनात रही। परिसर में अंदर बेंच पर बैठे धीरेंद्र वर्मा कहने लगे की लग रहा है भारत बंद की वजह से बसें नहीं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाना है, यहीं से देर होगी तो गोरखपुर ट्रेन छूट जाएगी। इसी तरह से बच्चों के संध्या देवी मिली। उन्होंने बताया कि बस नहीं मिल रही है। आटो भी कम दिख रहा है। इसी तरह से अन्य लोग भी परेशान नजर अए। बस अड्डा परिसर में तमाम लोग इधर उधर बैठकर बस का इंतजार करते दिखे।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि यात्रियों को समस्या न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बसों को संचालन कराया गया।



स्टेशन परिसर में बीते एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। गोरखपुर में पढ़ाई करता हूं। रक्षा बंधन पर घर आया था, अब जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। अगर कुछ देर बस नहीं मिलेगी तो टैक्सी ने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-प्रिंस पटेल, नेता सुरहुरवा

बस स्टेशन पर सुबह 9 बजे पहुंचा। 10 बज गया तो सोचा की अभी कुछ देर में बस आ जाएगी, लेकिन बस नहीं आई तो टैक्सी से जाने की व्यवस्था बना रहा हूं। गोरखपुर जाना जरूरी है।
-इंसान अली, खैराटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें