फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोर्टल बंद, कार्यालय का चक्कर लगा रहे मत्स्य पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकारी और कर्मचारी मत्स्य पालकों का आवेदन कराने के लिए पोर्टल शुरू होने के इंतजार कर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। योजनाओं के आवेदन के लिए मत्स्य पालक विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी मत्स्य पालकों का आवेदन कराने के लिए पोर्टल शुरू होने के इंतजार कर रहे हैं।
मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन स्तर से कई योजनाएं चल रही हैं। इनके लाभ के लिए मत्स्य पालक आस लगाए हैं। योजनाओं में आवेदन के लिए वह विभाग के कार्यालय पहुंच रहे है। जिन्हें अधिकारी पोर्टल बंद होने का हवाला देकर वापस कर रहे हैं। अधिकारी बता रहे हैं कि पोर्टल अभी बंद है, शुरू होने पर योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


मत्स्य पालकों के लिए यह है योजना
निजी भूमि पर तालाब निर्माण, वृहद आरएस, मध्याकार आरएस, छोटा आरएस, फीड मील, मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स योजना, थ्री व्हीलर विद आइस बाॅक्स योजना, साइकिल विद आइस बाॅक्स योजना, बायो फ्लाक पांड निर्माण योजना, रियरिंग इकाई आदि योजना शामिल है।
-
मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण योजना में आवेदन के लिए आए थे। संबंधित अधिकारी ने बताया कि विभाग का पोर्टल बंद है। विभाग का पोर्टल खुलने के बाद फिर आएंगे।
-संजय सहानी, ग्राम प्रधान, कानापार

मछली पालन के लिए शासन की योजनाओं में आवेदन लिए मत्स्य विभाग के कार्यालय पर आए थे। बताया जा रहा है कि मार्च से ही विभाग का पोर्टल बंद है। पोर्टल खुलने पर आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रभु दयाल निषाद, मत्स्य पालक, पकड़ी नौनिया

मत्स्य पालकों के लिए शासन स्तर से कई योजनाएं संचालित हैं। इसके लिए मत्स्य पालक आवेदन कर लाभ उठाते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में योजनाओं से संबंधित विभाग का पोर्टल नहीं खुला है। पोर्टल खुलने पर मत्स्य पालकों से आवेदन लिया जाएगा।
-संजय कुमार, सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें