महराजगंज। स्थापना दिवस के मौके पर जीएसवीएस खेल मैदान में शनिवार कुश्ती स्पर्धा आयोजित की गई जिसमें विभिन्न भार वर्ग में बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। पहला व दूसरा स्थान पाने वालों को विजेता घोषित किया गया।
58 किलो भार वर्ग में आजाद प्रथम व संजय दूसरे स्थान पर रहे। 57 किलो में आर्यन व अमित पहले दूसरे स्थान पर रहे्। इसी प्रकार 65 किलो में अमित व राज, 74 किलो में फैजल व अमित ने बाजी मारी। इसके साथ बालिकाओं में कविता, प्रिया, आंचल, साक्षी, अर्चना व कविता ने विभिन्न भार वर्ग में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रतिभा प्रदर्शित की। आयोजन के नोडल सिंहहपुर प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विजेता घोषित हुए प्रतिभागियों को महोत्सव की समाप्ति पर पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार को महोत्सव के अंतर्गत ही कबड्डी का आयोजन होगा।