फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में पड़ी राख में मिला सौम्या के दाएं हाथ का हिस्सा, मोबाइल भी बरामद

Sat, 07 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज, बस्ती। थानाक्षेत्र के सेंठा गांव में मां-बेटी की निर्मम हत्या करके शव को कमरे में आग लगाने वालों के गुनाहों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। शुक्रवार को घर की छानबीन में पता चला है कि घटना को अंजाम देने वालों ने लूटपाट भी की थी।
विज्ञापन

कमरों में रखे पांच संदूकों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान भी गायब हैं। जिस कमरे में मां-बेटी का शव जलाया गया था, उसमें सौम्या के दाहिने हाथ की कोहनी से नीचे पंजे की तरफ का हिस्सा मिला है। सौम्या का अधजला मोबाइल भी पुलिस को घर के अंदर ही मिला। मगर, उसकी मां गोदावरी देवी का मोबाइल गायब है।
शुक्रवार को कप्तानगंज थाने के विवेचक ने केस दर्ज कराने वाली गोदावरी की बेटी सरिता को उसके ससुराल पटखौली थाना गौर से सेंठा बुलवाया। अपने जेठ राजेश द्विवेदी के साथ मां के घर पहुंची सरिता के सामने पुलिस टीम ने एक-एक कमरे को खोलकर जांच की। शौचालय में जला हुआ पुआल भी मिला है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने काफी सुनियोजित तरीके से आग लगाई थी। घर में अनाज छोड़कर ऐसी कोई कीमती चीज नहीं बची है, जो आसानी से ले जाई जा सकती थी। करीब दो घंटे जांच-पड़ताल की। इससे पहले बृहस्पतिवार को पुलिस ने घर से नायलॉन की रस्सी बरामद की थी। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

गोदावरी और उनकी बेटी सौम्या का कर्मकांड बेटी सरिता के घर गौर थाना क्षेत्र के पटखोली गांव से संपन्न होगा। दामाद बबलू दुबे ने बताया कि कर्मकांड पटखौली से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें