खजनी के पंकज ने बनारस के नरेश को किया चित
सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम बढ़यपुरवा उर्फ गौरी में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित विराट दंगल में खजनी के पंकज ने बनारस के नरेश को चित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
दंगल व मेले का शुभारंभ गांव के ही रामजी सिंह ने भगवान महावीर के मूर्ति के समक्ष पूजा-अर्चना से की। दंगल में गोरखपुर, खजनी, सुहास, महराजगंज, बनारस, काठमांडू, राजस्थान, बलिया, मठिया, कुशीनगर एवं क्षेत्रीय पहलवानों ने भाग लिया। खजनी के पंकज ने बनारस के नरेश को और शिवनाथ खजनी ने सोनू सोहास को पराजित किया।
सूरज खजनी ने अभिषेक यादव गेरमा को हराया। विमलेश सुहाग को आकाश खजनी ने व जयप्रकाश बनारस को मनोहर खजनी ने हराया। राहुल आगरा को उत्तम खजनी ने, राहुल कप्तानगंज को गोपाल खजनी ने हराया तो बादल थापा काठमांडू व निकेश खजनी का मुकाबला बराबरी पर रहा।
दंगल में खजनी के पहलवानों का दबदबा रहा। निर्णायक की भूमिका सिसवा के पहलवान शंकर सिंह रहे। संचालन रामकृपाल तिवारी ने किया। इस दौरान गिरजेश जायसवाल, नागेंद्र मॉल, शिवम सिंह, रिजवान अहमद, महेश सिंह, ब्रह्मानंद पटेल, जितेंद्र सिंह, बांकेलाल कुशवाहा, पुजारी यादव, जितेंद्र कुमार चौधरी, कन्हैया प्रसाद, हीरामन प्रसाद, गिरवर मिश्र, लाल बहादुर पाठक आदि मौजूद रहे।