फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने पनियरा में किया मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

पनियरा/बृजमनगंज। स्थानीय ब्लॉक परिसर प्रांगण में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 850 मरीजों ने सेहत की जांच कराई। उधर, सीएचसी बृजमनगंज परिसर में आयोजित मेले में 610 लोगों की सेहत की जांच की गई।
पनियरा ब्लॉक परिसर प्रांगण में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि हर गरीब का मुफ्त में इलाज हो। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की व्यवस्था बनाई है। इस वर्ष देश के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति देने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, उमेश चंद जायसवाल, वीरेंद्र सिंह प्रधान, डॉ. वीर विक्रम सिंह, डॉ. अधिदेव कश्यप, सीडीपीओ विजय प्रकाश चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव, एडीओ पंचायत आनंद पांडेय, डॉ. आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएचसी बृजमनगंज परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। मेले में स्वास्थ्य विभाग से जिला यूनानी एवं आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बृजेश नायक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस के दुबे, डॉ. मंजय शर्मा, डॉ. मुकेश आदि ने 610 मरीजों के सेहत की जांच की। पंचायतीराज, बाल विकास, खाद्य एवं रसद आदि विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें