फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त बूथ कई बार चुनाव की रणनीति ही बदल देता है-पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है-पंकज
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सदर विधान सभा क्षेत्र के गंगराई के टोला झूंगवा तथा लक्ष्मीपुर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को बूथ पर ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। सशक्त बूथ कई बार चुनाव की रणनीति ही बदल देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक किसी राजनीतिक दल के पास मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज नहीं रहेगी, वह सरकार नहीं बना सकता है। जब तक प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की एक मजबूत श्रृंखला संगठन की रणनीति के क्रियान्वयन के लिए उपस्थित नहीं रहेगी, तब तक किसी राजनीतिक दल को चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती। लोग अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़ें क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी सरकार है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर उन्नति की ओर अग्रसर है। भाजपा सरकार में बिना भेद भाव के योजनाओं को लागू किया जा रहा है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि हम जन-मन की बात करते हैं, कुछ लोग गन की बात करते हैं। हमारा लक्ष्य है गरीबों का कल्याण करना और विपक्ष का लक्ष्य है गुंडों का कल्याण करना। हमारे शासन का लक्ष्य है दुनिया से निवेशक हिंदुस्तान आए, लेकिन कुछ दलों का लक्ष्य है कि दुनिया से आतंकवाद हिंदुस्तान आए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, घुघुली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय एडवोकेट संतोष पाण्डेय, सतेंद्र पटेल, बैजनाथ गुप्ता, प्रधान वीरेंद्र सिंह, प्रदीप गौड़ भारतेंदु मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें