फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घे के आतंक से सोहगीबरवा के ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़बग्घे के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

महराजगंज। शिवपुर वन रेंज क्षेत्र के सोहगीबरवां गांव में लकड़बग्घे की आहट से ग्रामीणों में दहशत है। करीब एक सप्ताह से रात में यह जानवर शिकार के लिए आ रहा है, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से कामयाब नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से लकड़बग्घे को पकड़ने की मांग की है
विज्ञापन

सोहगीबरवां निवासी राजेश श्रीवास्तव, राम सवारे निषाद, रंजीत सहानी, राजेश गुप्ता, विजय कुमार ने कहा कि लकड़बग्घा कई दिनों से भूखा है। फिलहाल कस्बे के लोगों ने पालतू जानवर बकरियों व मुर्गियों की सुरक्षा के लिए घरों की भीतर कैद कर लिया है। शिवपुर के रेंजर अनूप कुमार वर्मा का कहना है कि बीते कई दिनों से आबादी से सटे सड़कों सहित अन्य जगहों पर लकड़बग्घे का पदचिह्न देखा जा रहा है। गांव में वन विभाग की टीम को तैनात कर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। रात के समय ग्रामीण अकेले आना-जाना न करें। विभाग की तरफ से लकड़बग्घे की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें