फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीसी वार्ड में 10 बेड पर 15 मरीज भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड के बेड पर बैठे तीमारदार। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ईटीसी वार्ड में 10 बेड पर 15 मरीज भर्ती
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। ईटीसी वार्ड के 10 बेड़ पर 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकतर बुखार के मरीज हैं। जेई-एईएस वार्ड में एईएस के पांच मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

तीमारदारों ने कहा कि बेड़ की संख्या कम होने से ईटीसी वार्ड के 10 बेड़ पर 15 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जेई-एईएस वार्ड में भर्ती एईएस की मरीज 16 वर्षीय गीता निवासी अंनतपुर मोथा के तीमारदार अजय ने बताया कि बेटी को बुखार हुआ तो नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया। ठीक नहीं हुआ तो जिला अस्पताल ले आए। डॉक्टर ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया। बगल के बेड पर अंगीता निवासी नटवां, अनामिका निवासी शिवपुर बृजमनगंज, अंशिका बासपार बैजौली, सान्या निवासी खुटहा का इलाज चल रहा है। इसके अलावा ईटीसी वार्ड के 10 बेड़ पर आर्यन, रूमैशिया, आर्दश, सीमरन, मानसी, अन्नया, अंशु, रिमझीम, आर्दश, सार्थक, लक्की, विकास को भर्ती किया गया है। श्रेया, अर्चिता, अनुप्रिया को पेट में परेशानी होने से डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि जो संसाधन है, उसमें बेहतर इलाज का प्रयास किया जा रहा है। ईटीसी वार्ड में 15 और जेई-एईएस वार्ड में 4 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें