फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्य मार्गों से जुड़ेंगी 250 की जनसंख्या वाली पंचायतें, 40 सड़कों की सर्वे रिपोर्ट भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई 4.0 के तहत 40 सड़कों की भेजी गई सर्वे रिपोर्ट
विज्ञापन


50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान, जल्द अनुमति की उम्मीद
महराजगंज। 250 जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों के टोले व डीह भी मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे। पीएमजीएसवाई 4.0 के तहत नए वित्तीय सत्र में इसे लागू किया गया है। यूपीआरआरडीए ने जिले के 40 सड़कों के निर्माण का सर्वे रिपोर्ट पीएमजीएसवाई को भेज दिया है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, गांव को मुख्य मार्गों से सीधे जोड़ने के लिए 2000 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) को केंद्र सरकार ने शुरू किया था। प्रदेश में इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी (यूपीआरआरडीए) के जिम्मे है। पीएमजीएसवाई प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण से जनपद में सैकड़ों ग्रामीण संपर्क मार्गों की सूरत बदल चुकी है। वर्तमान वित्तीय सत्र में पीएमजीएसवाई 4.0 को संचालित करते हुए ऐसे टोले या मजरों को जोड़ने के निर्देश हैं जिनकी आबादी 250 के आसपास है।
विज्ञापन


इस निर्देश के तहत यूपीआरआरडीए ने विकास खंड सदर, मिठौरा, नौतनवा, निचलौल, पनियरा और परतावल के 250 से कम आबादी वाले टोले एवं घुघली, सिसवा, धानी, बृजमनगंज, फरेंदा, लक्ष्मीपुर के इतनी ही आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे मुख्य मार्गों से जोड़ने की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर अगस्त 2026 में स्वीकृति के लिए भेज दिया है। इसे सितंबर में हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
विभाग के मुताबिक इन सड़कों के निर्माण पर करीब 50 करोड़ से खर्च होंगे। अब तक योजना के दायरे में वही टोले व मजरे आते थे जिनकी आबादी 700 से 1200 के बीच होती थी।
विज्ञापन

वर्जन
जनपद में कुल 40 ग्राम संपर्क मार्ग के संबंध में सर्वे रिपोर्ट पीएमजीएसवाई 4.0 के तहत शासन को अगस्त में प्रेषित कर दिया गया है। सितंबर में इसकी अनुमति मिलने की संभावना है। इन सभी सड़कों की लागत करीब 50 करोड़ है।
-प्रवीन कुमार भारती, अधिशासी अभियंता, यूपीआरआरडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें