फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालयों में दिलाई गई पंच प्रण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में आयोजित ‘’हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित एवं प्रेरणास्रोत बनाने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार गौड़ ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व का विकास भी होता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में लिए गए संकल्पों का पालन करना हर शिक्षक, छात्र, अभिभावक और संबंधित व्यक्ति का कर्तव्य है। ये संकल्प किसी संगठन विशेष के नहीं बल्कि छात्रहित और समाजहित से जुड़े हैं। इस अवसर पर शिक्षक मुन्नीलाल, सरोज कुमारी, प्रियंबदा, प्रियंका, दिव्या, दीपा, खुशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें