फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडरौना के नाम खिताब

Mon, 25 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में सिसवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। कुशीनगर और आदर्श नगर पंचायत पडरौना के बीच खेले गए मैच में पडरौना की टीम ने चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


कुशीनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आकाश 29, आदित्य 20, अत्रिमुनि 17 और गोविन्द के 10 रनों की बदौलत कुशीनगर टीम 20 ओवरों में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पडरौना की टीम से मुलायम, जितेन्द्र व युवराज ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना की टीम के मोहित 26, रमेश और मुलायम 12-12 रनों का योगदान दिया। क17वें ओवर में ही छह विकेट गंवाकर 108 रन बनाकर खिताब पर कब्जा किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पडरौना के खिलाड़ी मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुशीनगर टीम के कप्तान आकाश राव को मोहम्मद फजल के तरफ से मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि निचलौल नगर पंचायत की अध्यक्ष के प्रतिनिधि  डॉ अरुण जायसवाल रहे। सिसवा विकास समिति के अध्यक्ष  मनोज  केशरी, हरिशंकर उर्फ विक्की सिंह, अनूप जायसवाल, संजय चौरसिया, प्रदीप सिंह, मुहम्मद फजल, सत्यम सिंह, नवीन सिंह, धनंजय दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें