फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद़़़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद
विज्ञापन

जिले में अब तक 8724 किसानों ने पंजीकरण कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 15 अक्तूबर से धान की खरीद होगी। धान फसल की तैयारी देखते हुए शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है। अच्छी बारिश के कारण इस बार धान की फसल समय से तैयार हो गई है। ऐसे में विभाग की ओर से जल्दी खरीद शुरू करने की योजना तैयार की गई है। यहीं नहीं किसानों को धान बेचने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी होगा। इसके लिए विभाग की ओर से किसानों को जागरूकता किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में धान खरीद 15 अक्तूबर से होगी। इसके लिए जिले में कुल 147 केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद शुरू करने के लिए सभी केंद्र प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। किसानों को धान पूरी तरह से सुखाकर, सफाई को ध्यान में रखते हुए क्रय केंद्र पर लाना होगा। अधिक से अधिक किसानों को धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब तक जिले के कुल 8724 किसानों ने पंजीकरण कराया है। नौतनवां तहसील के 465, निचलौल में 1311, फरेंदा 265, सदर में 6683 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि सभी जरूरी तैयारी की जा रही है। धान बेचने के लिए किसान पहले पंजीकरण करा लें। विभाग की ओर से उन्हें इस बार जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें