फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान खरीद प्रक्रिया शुरू पंजीकरण की रफ्तार सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में धान खरीद हो रही है। किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण की रफ्तार अभी सुस्त है। शासन की ओर से तय दिशा-निर्देशों के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। जिले में कुल 126 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,300 रुपये प्रति क्विंटल था जिसे इस बार बढ़ाकर 2,369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह 69 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। लेकिन अब तक मात्र 800 किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया है। वहीं 95 किसानों से अब तक 349.36 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इस बार शासन ने 2 लाख 28 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी विकास खंडों और मंडी क्षेत्रों में केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि किसानों को अपने क्षेत्र में ही धान बेचने की सुविधा मिल सके। धान खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को उचित मूल्य मिल सके।
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने बटाईदार किसानों को भी राहत दी है। अब बटाईदार किसान भी धान बेच सकेंगे बशर्ते उनके पास भूस्वामी के अभिलेख और मोबाइल नंबर संलग्न हों। इससे जिले के उन किसानों को भी लाभ मिलेगा जो खुद खेती करते हैं लेकिन भूमि उनके नाम पर नहीं है। धान खरीद की सुचारु व्यवस्था के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक प्रभारी और कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। केंद्रों पर मॉइस्चर मीटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और तिरपाल आदि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ताकि गुणवत्ता जांच और तौल प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो। खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों को धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें