फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फसल जलने के सदमे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। खेत में खड़ी धान की फसल आग की भेंट चढ़ने का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर सका। फसल जलने के बाद से वह गुमसुम रहने लगा था। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और माैत हो गई। परिजन का कहना है कि फसल जलने के सदमे में ही उनकी माैत हुई है।
विज्ञापन

सिंदुरिया क्षेत्र के सोनवल गांव निवासी मंत्री गुप्ता के खेत में रविवार को अचानक आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से करीब नौ डिसमिल खेत में खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
परिजन के अनुसार, फसल बर्बाद होने के बाद से मंत्री गुप्ता सदमे में थे। सोमवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी इकलौती बेटी जोखनी देवी उन्हें लेकर सीएचसी जगदौर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की पत्नी की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। बेटी की शादी हो गई थी लेकिन वह पति के साथ पिता के पास ही रहती थी।
विज्ञापन


इस संबंध में हलके के लेखपाल सतीश यादव ने बताया कि जली हुई फसल की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट शासन को भेजकर नियमानुसार सहायता दिलाने की कार्रवाई होगी। आग लगने के कारणों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें