फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालू लदा ओवरलोड ट्रक व आठ ऑटो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त कार्रवाई के कारण पूरे दिन मचा रहा हड़कंप
विज्ञापन

महराजगंज। एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को परमिट शर्तों के उल्लंघन में एक बालू से लदा ट्रक व आठ ऑटो सीज किए हैं। कार्रवाई के बाद से पूरे दिन हड़कंप का माहौल देखा गया। ई-रिक्शा के अलावा डीजल चलित ऑटो इधर-उधर खड़े दिखे। कार्रवाई के डर से इसे संचालक सड़क पर लाने से कतराते रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह व सीओ सदर अंकुर गौतम की अगुवाई में सुबह महराजगंज-फरेंदा हाईवे पर बालू लदा ट्रक ओवरलोड मिला। इस ट्रक को अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आईटीएम पुलिस चौकी पर सीज कर दिया। इसपर 30 टन से अधिक बालू लोड पाया गया। परमिट शर्तों के उल्लंघन व ओवरलोडिंग में इस ट्रक को सीज किया गया। इसी प्रकार महराजगंज-निचलौल रोड पर कुल आठ डीजल चलित आटो भी सीज किए गए। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परमिट शर्तों के उल्लंघन में बालू लदा ओवरलोड ट्रक व आठ ऑटो सीज किए गए। पुलिस टीम का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें