फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, कार्य से विरत रहे वकील

Wed, 29 Jan 2025 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बस्ती जिले में अधिवक्ता की हत्या मामले को लेकर बुधवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा कानून सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकरपति त्रिपाठी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री अनूप कुमार सिंह ने कहा कि बस्ती जनपद में अधिवक्ता की हत्या का मामला दुखद है। सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराए। मामले में शामिल हत्यारे अभी शेष हैं जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को निर्देशित किया जाए की इस हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करे। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट को सुपुर्द किया जाए, जिससे शीघ्र सुनवाई पूर्ण हो और दोषी को सजा मिले। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं की हत्या और उत्पीड़न को देखते हुए अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वकील लंबे समय से कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी उपयोगिता को समझते हुए सरकार इसे यथाशीघ्र लागू करे, जिससे अधिवक्ता पीड़ितों की लड़ाई लड़ने में खुद को मजबूत रख सकें। ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत सिंह, जीतेंद्र सिंह, इंद्रासन सिंह, कृष्णचंद्र पांडेय, अविनाश, मूर्ति नारायण, प्रमोद त्रिपाठी, सुशील कुमार, अभिषेक, दिनेश, अभय मौजूद रहे।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
फरेंदा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा की ओर से बस्ती के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार को सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जनपद बस्ती बार एसोसिएशन के अधिवक्ता की निर्मम हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सिविल कोर्ट फरेंदा के महामंत्री अनिल पासवान, बबलू यादव, रविंद्र शर्मा, स्वामीनाथ निषाद, रामप्रताप यादव, शम्भूनाथ यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें