फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरा में अनियंत्रित भारतीय कार फेवा झील में गिरी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों में रक्सौल निवासी एक युवक भी, हादसे में दो अन्य घायल
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के पोखरा गए भारतीय पर्यटकों की कार शुक्रवार को अनियंत्रित होकर फेवा झील में गिर गई। हादसे में दो भारतीयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:50 बजे पोखरा-18 के गैरी चौतारा घुमटी के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार बिहार निवासी चार युवक कार से नेपाल गए थे। शुक्रवार को सेदी से लेकसाइड की ओर जा रही भारतीय नंबर प्लेट वाली कार अनियंत्रित होकर फेवा झील में जा गिरी। हादसे में कारण सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं।
विज्ञापन

कास्की जिला पुलिस कार्यालय के कार्यवाहक सूचना अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक दीपक प्रसाद रिजाल ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल निवासी नवदीप कुमार यादव (26) और एक अन्य करीब 45 वर्षीय अज्ञात भारतीय नागरिक के रूप में हुई है। बचाव दल ने झील से दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और तत्काल पोखरा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज, वेस्टर्न रीजनल हॉस्पिटल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल निवासी अनमोल कुमार यादव (27) और सूरज यादव (33) को उपचार के लिए गंडकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही बैदाम वार्ड पुलिस कार्यालय से पुलिस उपाधीक्षक सूर्य बहादुर बोगती के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान में सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की 24 हक्तर कालिका बटालियन से सशस्त्र पुलिस निरीक्षक शरण खड़का के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त भारतीय कार को क्रेन की मदद से फेवा झील से बाहर निकाला गया। पुलिस ने वाहन को बैदाम स्थित वार्ड पुलिस कार्यालय में सुरक्षित रख लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें