फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले के 119 स्वास्थ्य केंद्रों में महज 25 को मिला एनक्यूएएस प्रमाणन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दावों के बीच प्रमाणन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जिले के छह ब्लॉकों में संचालित कुल 119 स्वास्थ्य केंद्रों में से महज 25 केंद्रों को ही राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित किया जा सका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 92 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। इनमें 79 केंद्रों पर सीएचओ की तैनाती है, जबकि 60 केंद्रों के दस्तावेज अपलोड किए गए हैं। इनमें से केवल 24 केंद्रों को एनक्यूएएस प्रमाणन मिला है। यानी दस्तावेज अपलोड होने के बाद भी सभी केंद्र गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं कर सके हैं। 94 स्वास्थ्य केंद्र अभी तक इस प्रमाणन से दूर हैं। वहीं, प्रसव कक्षों के लिए लायशा और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुस्कान प्रमाणन में जिले की स्थिति शून्य है।
ब्लॉकवार स्थिति देखें तो बृजमनगंज में 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में से छह प्रमाणित हैं। धानी में छह केंद्र होने के बावजूद एक को भी प्रमाणन नहीं मिला है। फरेंदा में 18 में से पांच, घुघली में 18 में से पांच, लक्ष्मीपुर में 12 में से तीन और सिसवा में 20 में से पांच केंद्र प्रमाणित हैं। इस तरह फरेंदा और बृजमनगंज में सबसे अधिक छह-छह केंद्रों को प्रमाणन मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में एक जिला अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रेणी का प्रमाणन हुआ है। इस श्रेणी में कुल सात स्वास्थ्य इकाइयां दर्ज हैं। फरेंदा ब्लॉक में एक केंद्र प्रमाणित है। वहीं, जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से किसी को भी अभी तक एनक्यूएएस प्रमाणन नहीं मिला है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या भी इस रिपोर्ट में शून्य दर्ज है।
प्रमाणन के अन्य मानकों पर भी जिले की स्थिति कमजोर है। प्रसव केंद्रों की गुणवत्ता के लिए निर्धारित लायशा के तहत लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर का कोई प्रमाणन नहीं हुआ है। इसी तरह बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से संबंधित मुस्कान प्रमाणन भी किसी स्वास्थ्य केंद्र को नहीं मिला है।
एनक्यूएएस प्रमाणन के लिए स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं समेत कई मानकों पर खरा उतरना जरूरी होता है। ऐसे में जिले के 119 स्वास्थ्य केंद्रों में से केवल 25 का प्रमाणित होना स्वास्थ्य विभाग के सामने गुणवत्ता सुधारने की बड़ी चुनौती है।
बाेले अधिकारी
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को एनक्यूएएस प्रमाणन दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिन केंद्रों को अभी प्रमाणन नहीं मिला है, वहां कमियों को चिह्नित कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता में सुधार लाने और प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें