घुघली। बिजली उपयोग करने के बाद बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता आंख मूंद लेते है, जिससे 26 हजार 500 उपभोक्ताओं में से केवल 4,000 उपभोक्ता ही हर माह बिजली का बिल जमा करते हैं। 22525 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो लंबे समय से बिल नहीं जमा किए हैं।
ऐसे में इन उपभोक्ताओं पर 3 करोड़ 50 लाख 71 हजार 741 रुपये विभाग का बकाया चल रहा है। इन उपभोक्ताओं को 1 करोड़ 40 ब्याज में 98 लाख रुपये उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकता है। विभाग की ओर से विद्युत कनेक्शन का विच्छेद करना नोटिस जारी करने के अलावा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए, लेकिन उपभोक्ता अपने बिजली का बिल जमा नहीं किए।
उपभोक्ताओं को बिजली के बजाए बिल के भुगतान के लिए सरकार के निर्देशानुसार विद्युत निगम की ओर से 15 दिसंबर से एक मुफ्त समाधान योजना शुरू की जा रही है, जिससे उपभोक्ता अपनी बकाया बिजली का बिल जमा कर सके। स्थानीय विद्युत घर से इस योजना के तहत 20324 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है।
एसडीओ एके सिंह ने बताया कि निगम की ओर से एक मुख्य समाधान योजना 15 दिसंबर से शुरू की जा रही है, जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है वह अपना पंजीयन करते हुए विद्युत वितरण जमा कर दें। इसके लिए दो जगह काउंटर लगाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसमें तीन चरणों में विद्युत बिल के सरचार्ज में माफी का प्रावधान है।