फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अन्य विभाग भी मनरेगा से करा सकेंगे विकास कार्य

Mon, 20 Jan 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मनरेगा का दायरा पंचायतीराज विभाग से बढ़कर लोक निर्माण, सिंचाई और क्षेत्र पंचायतों तक होगा। मनरेगा से यह विभाग भी विकास कार्य करा सकेंगे। जिले की 844 ग्राम पंचायतों में अब उक्त विभाग प्रस्ताव पास कराकर कार्य के लिए उपयुक्त कार्यालय में अनुमति के लिए भेज सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इस संदर्भ में जानकारी भेज दी गई है। क्षेत्र पंचायतें भी अब मनरेगा के तहत विभिन्न विकास कार्यों को कराएंगे। साथ ही पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग भी इसके पात्र हो गए हैं। ब्लाॅक कार्यालयों में तैनात अवर अभियंता इनके लिए प्रस्ताव तैयार करने और कार्य के लिए चयनित स्थान की माप कराएंगे। विकास खंड के जिम्मेदार बीडीओ से अनुमति ली जाएगी। प्रस्ताव को पास कराने के बाद कार्य कराने की अनुमति के लिए उपायुक्त कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें