फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एडेड स्कूलों में प्रयोगशाला सहित होंगे अन्य निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक व संस्कृत माध्यमिक के बाद अब प्रोजेक्ट अलंकार के जरिए एडेड स्कूलों में भी निर्माण कार्य होंगे। 22 स्कूलों के लिए 4 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हुई है। इससे प्रयोगशाला व लाइब्रेरी प्रमुख निर्माण हैं। इसके अलावा अन्य निर्माण और स्कूल भवनों की जर्जता भी दूर होगी। विभाग ने कुल 39 एडेड स्कूलों से प्रस्ताव लेकर प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शासन को प्रेषित किया था जिसके बाद यह मंजूरी दी गई है। नए निर्माण कार्यों के जरिए विद्यार्थियों के शिक्षा की राह आसान होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रोजेक्ट अलंकार बेसिक के कायाकल्प योजना से कमतर नहीं, बल्कि उससे बढ़कर लाभकारी बनती जा रही है। इस योजना से न सिर्फ 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों की जीर्णता सर्वप्रथम कराई गई, बल्कि इससे जरूरी संसाधन भी खरीदे गए। राजकीय स्कूलों के संतृप्त करने के बाद योजना के दरवाजे संस्कृत माध्यमिक व एडेड इंटर कॉलेजों को भी शामिल कर लिया। तीन माह पहले चार संस्कृत माध्यमिक स्कूलों को जहां 25-25 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए। अब 22 राजकीय स्कूलों के लिए भी प्रस्ताव क्रम में चार करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हुई है। इससे संबंधित इंटर कॉलेज जहां प्रयोगशाला व लाइब्रेरी के लिए अतिरिक्त भवन नहीं है वहां सर्वप्रथम इनके निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्कूल भवन की मरम्मत से लेकर बहुउद्देशीय हाल इत्यादि का निर्माण कराया जाएगा।

22 अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में अवस्थापना मद की पहली किस्त प्राप्त हुई है। इसे संबंधित स्कूलों को भेजकर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। उपभोग प्रमाणपत्र लेकर ही इन्हें अगली किस्त इसके बाद मिलेगी। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें