फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हटाए गए वन मार्ग पर कब्जा करने वालों के अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोबारा कब्जा करने पर आरएफओ ने वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन

निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया रेंज में वन भूमि और वन मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को वन विभाग ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के तहत निचलौल से मधवलिया वन विश्राम गृह जाने वाले मार्ग तक अनधिकृत कब्जा हटाया गया।
अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने मार्ग की जमीन पर किए गए अनधिकृत कब्जे को हटाते हुए वन भूमि को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि वन भूमि अथवा वन मार्ग पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो संबंधित के खिलाफ वन अधिनियम समेत अन्य संबंधित विधिक धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शशि कुमार, वन दरोगा राजेश कुमार तिवारी, आशीष कुमार सिंह, मारकंडेय पांडेय, अभिषेक गौतम, रामेश्वर पाल आदि की मौजूदगी रही।
फोटो: वन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर वन भूमि से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें