फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। उमस भरी गर्मी ने बृहस्पतिवार को लोगों को परेशान किया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद भी पूरे दिन धूप-छांव देखने को मिला। मौसम विभाग ने शुक्रवार से सात दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते दिनों लगातार तीन दिन तक झमाझम बारिश हुई थी। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली थी। इधर बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी पड़ रही है। गर्मी के चलते लोग पसीना से तरबतर हो जा रहे हैं। दोपहर के समय हवा न चलने के कारण लोग बेहाल हो जा रहे हैं। वहीं तेज धूप के चलते लोग लोग जल्दी घर से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने सात दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। अभी बारिश न होने के चलते उमस पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें