फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के बहाने विपक्ष पर बरसे भाजपाई

Sun, 21 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चिऊटहां में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामपतिराम त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/सिसवा बाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर 16 से 23 अगस्त तक चलने वाली भाजपा की तिरंगा यात्रा शनिवार को मिठौरा दुर्गा मंदिर से सिसवा पहुंची। भाजपाइयों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के बाद इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने अमर शहीदों के घर जाकर उनके लिए कुछ कर गुजरने का प्रण लिया। सपा व बसपा पर हमलावर हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारें लूट, शूट व झूठ के सिद्धांत पर काम करती हैं। 

मिठौरा दुर्गा मदिर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने एक तरफ देश को आजाद कराने वाले महापुरुषों और शहीदों को याद करने का बीड़ा उठाया है तो दूसरी तरफ मात्र दो वर्षों में 70 विकास कार्यक्रमों का सफल संचालन कर मिसाल कायम की है। स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के बारे में सच्चा देश भक्त ही सोच सकता है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया है। कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी अमर शहीदों को भूलती जा रही है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन्हें यह बताना है कि हजारों अमर शहीदों ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, मान व शान की पहचान है। इस यात्रा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

कार्यक्रम में अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, प्रभाकर द्विवेदी, प्रमोद जायसवाल, उदयभान मल्ल व  प्रेम सागर पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे 70 जनकल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित लोगों को रूबरू कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, मण्डल अध्यक्ष दीपक चौधरी, संतोष सिंह, जितेंद्र पाल, उमापति मिश्र, रामनरायन जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजन विश्वकर्मा, धर्मनाथ खरवार, चंदन सोनी ओमशंकर तिवारी व मनोज पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें