महराजगंज। जिला अस्पताल की इमरजेंसी को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इमरजेंसी के खाली कमरों में ओपीडी शुरू की जाएगी। अलग-अलग कमरों में चार डॉक्टर बैठेंगे। यह सुविधा एक सप्ताह के अंदर शुरू होगी। इससे मुख्य ओपीडी में मरीजों का दबाव कम होगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि शुक्रवार को सभी कक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। कमरों की सफाई कराई जा रही है। अलग-अलग कक्ष में जरूरी संसाधनों का रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। संवाद