पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता चौरसिया ने प्रांतीय अध्यक्ष के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
फोटो
फरेंदा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता चौरसिया व डॉ. रामनरायन चौरसिया शुक्रवार को डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी के सामने पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के बाद डाॅ. रामनरायन चौरसिया ने कहा कि लोकहित व देश हित में कांग्रेस पार्टी जरूरी है। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस जरूरी है। इस दौरान विजय सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश लाल, झिनकू चौधरी, स्टैंली खान, राधेश्याम, राजेश मौर्या, विनय तिवारी, राम निवास चौबे, यशोदा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद